पत्नी को गोली मारने के बाद पति को हार्ट-अटैक आया:दोनों की मौत, मुंबई के ठाणे की घटना



महाराष्ट्र- मुंबई के ठाणे में पत्नी को गोली मारने के बाद पति को हार्ट अटैक आ गया। पत्नी की मौत के थोड़ी देर बाद पति ने भी दम तोड़ दिया। घटना शुक्रवार, 1 सितंबर की रात करीब 10.15 बजे की है। मृतक दंपती की पहचान दिलीप साल्वी (56) और उनकी पत्नी प्रमिला (51) के रूप में की गई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, दंपती अपने बेटे के साथ ठाणे के कलवा के कुंभार अली में यशवन्त निवास बिल्डिंग में रहते थे।

पति के घर लौटते ही दंपती में विवाद शुरू हुआ

पुलिस ने शनिवार, 2 सितबंर को बताया कि शुक्रवार की रात घर लौटते ही साल्वी का उनकी पत्नी के साथ झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में साल्वी ने अपनी रिवॉल्वर निकाल ली।

प्रमिला शोर मचाकर अपने बेटे को बुलाने लगी। इसी बीच साल्वी ने पत्नी पर दो गोलियां चला दीं। जब तक बेटा पहुंचता, तब तब प्रमिला की मौत हो चुकी थी। इसके कुछ देर बाद ही दिलीप साल्वी को भी हार्ट अटैक आ गया और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कलवा में दिलीप साल्वी के परिवार का नाम चर्चित

मुंबई पुलिस ने बताया कि दिलीप साल्वी कलवा के एक रसूखवदार परिवार से ताल्लुक रखते थे। ​​​​​​​इस परिवार के कई सदस्य स्थानीय राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में जुड़े हैं। ​​​​​​​

साल्वी परिवार के प्रभाव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इलाके में कई प्रोजेक्ट्स के नाम उनके दिवगंत पिता यशवंत राम साल्वी के नाम पर रखा गया है। फिलहाल, पुलिस घटना की मुख्य वजह का पता लगा रही है।


Share this:

Post a Comment

 
Copyright © Metro News Today. Designed by OddThemes