महाराष्ट्र / वर्धा में सेना के हथियार डिपो में धमाका; 4 की मौत, 7 जख्मी

  • मंगलवार सुबह 8:30 बजे हुआ हादसा, घायलों में कुछ की हालत नाजुक
  • विस्फोटक को नष्ट करने के लिए जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से बुलाई गई थी टीम

नागपुर. वर्धा के सोनेगांव अंबाजी में सेंट्रल एम्युनिशन डिपो (सीएडी) में मंगलवार सुबह विस्फोटक नष्ट करते वक्त धमाका हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सात लोगों के जख्मी होने की सूचना है। इनमें कुछ की हालत नाजुक है। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से एक टीम पुराने पड़े विस्फोटकों को नष्ट करने आई थी। मृतकों में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री जबलपुर का एक कर्मचारी भी शामिल है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © Metro News Today. Designed by OddThemes