शिवराज, तोमर एवं अरविंद मिलकर करेंगे अटेर का विकास

यह उपचुनाव अटेर क्षेत्र के आन-बान-शान का चुनाव है: शिवराज  

गांंधीसागर निर्माण के बाद चंबल नहर बनाई गई, लेकिन 27 वर्षों तक चम्बल नहर का भिंड जिले को पानी नहीं मिला। कांग्रेस सरकार ने कभी भी किसानों की कठिनाई पर गौर ही नहीं किया। 2003 के बाद मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार के गठन के बाद आज भ्रिंड जिले में नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई  है। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस के पास विकास की कोई सोच नहीं थी। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से अरविन्द भदौरिया को प्रत्याशी बनाया है। आप अरविन्द्र  को भारी मतों से विजयी बनायें जिससे बाकी बचे डेढ़ साल का कार्यकाल इस क्षेत्र में विकास के नये रास्ते खोल सके। प्रदेश सरकार एक नया कानून ला रही है जिसमें मध्यप्रदेश से जन्मे हर व्यक्ति को आवास सुविधा का अधिकार होगा। गरीबों को आवास और आवासीय भूखंड दिये जाने का प्रदेश व्यापी सर्वे चल रहा है। उक्त उदगार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार अटेर विधानसभा के गोअरखुर्द, मुरली पुरा, कनावर में सभाओं को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर सांसद भागीरथ प्रसाद, जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, माया सिंह, डॉ. दीपक भदौरिया, उमाशंकर गुप्ता, लाल सिंह आर्य, संजीव कांकर, रूस्तम सिंह, केशव सिंह भदौरिया, मुन्ना  भदौरिया, नरेन्द्र सिंह कुशवाह, केपी सिंह भदौरिया, लोकेन्द्र पाराशर सहित अनेक वरिष्ठ नेता मंच पर उपस्थित थे। उन्होंने खड़ीत रमा, पावई, डिड़ी, जमसारा, पुर में सभाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा भिण्ड जिले की जनता की आन- बान- शान का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है। यह चुनाव भी अटेर एवं भिंड की आन बान शान का चुनाव है। इस भूमि के वीरों ने अंग्रेजों के भी छक्के छुड़ा दिए थे। आज भी देश की सीमाओं पर यहां का जवान सैनिक अपने सीने पर गोली खाता है। पीठ पर नहीं यहां की जनता देशभक्त है। इसलिए हमने यहां पर सैनिक स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। जिससे भिंड के बच्चे आर्मी के अफसर बनें। उन्होंने कहा आने वाले समय में हमारा प्रयास होगा। कनैरा उद्वहन सिंचाई परियोजना किसी भी तरह स्वीकृत हों। जिससे अटेर के कुछ क्षेत्र जो सिंचाई से वंचित रह गए है। उन्होंने कहा कांग्रेस के जमाने में सड़कों, बिजली की क्या स्थिति थी ? आज हम 24 घण्टे बिजली दे रहे है। पहले यह क्षेत्र दस्यू प्रभावित था। मैंने मुख्यमंत्री बनते ही कहा या तो डांकू रहेंगे या शिवराज सिंह चौहान।



 प्रदेश में कोई भी प्रतिभान छात्र जो किसी भी वर्ग का हो धन के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। उसकी फीस प्रदेश की शिवराज सरकार भरेगी। इसके लिए हमने बजट में एक हजार करोड़ रूपये मंजूर किये है। हम किसी भी गरीब को बगैर इलाज के नहीं रहने देंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छादान राशि 2 करोड़ रूपये से बढाकर 100 करोड़ कर दी गई है। कांग्रेसी चिल्लाये कि शिवराज सिंह प्रदेश का खजाना लुटाये जा रहा है। मैंने कहा प्रदेश में कोई भी गरीब बगैर इलाज के नहीं रहने दूंगा। अगर मुझे 500 करोड़ रूपये करने पड़े वे भी करूंगा। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना, लाडली लक्ष्मी, कन्या विवाह जैसी अनेक योजनाओं की जानकारी जनता के समक्ष रखी। उन्होंने कहा 13 को परिणाम आएगा परिणाम के बाद आप होंगे अटेर विधानसभा होगी अरविन्द्र भदौरिया होंगे और शिवराज सिंह होगा। यहां की सारी समस्या का समाधान तुरंत किया जाएगा। उन्होंने कहा दिल्ली में मोदी और नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश में हमारी सरकार है। क्या कांग्रेसी प्रत्याशी जीतने पर क्षेत्र में विकास कार्य करवा सकता है। कांग्रेस को वोट देकर अपना मत बेकार मत कीजिए आप क्षेत्र के विकास की जबावदारी मा. मोदी जी, नरेन्द्र सिंह तोमर, शिवराज सिंह चौहान, अरविन्द्र सिंह भदौरिया और भाजपा पर छोड़ दें। उन्होंने कहा प्रदेश की सरकार को हमने परिवार की तरह चलाया है। अहंकार भाव से नहीं चलाया है। प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता हमारा परिवार है। और अपने परिवार की बेहतरी एवं क्षेत्र के विकास के लिए हर कार्य अटेर विधानसभा क्षेत्र में किए जायेंगे। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि आज हम सब लोग अटेर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अरविन्द्र भदौरिया के लिए समर्थन मांगने आए है। 2009 में आपने अरविन्द्र भदौरिया को अपना आशीर्वाद दिया था। लेकिन 2013 में आपके आशीर्वाद में थोड़ी कमी रह गई। और यही तीन साल में कांग्रेस नेता इस क्षेत्र का विकास नहीं करवा पाए। उन्होंने कहा अब चुनावों में कांग्रेस नेता विकास के नाम पर आपके पास वोट मांगने आ रहे है। जब वह 50 साल में इस क्षेत्र में कुछ नहीं करा पाए तो अब विकास क्या करा पायेंगे आज कांग्रेस के पास विकास की चाबी ही नहीं है। चाबी तो देश के प्रधानमंत्री मा. मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास है। उन्होंने कहा 2003 से पहले कांग्रेस की सरकार थी। उस समय भिण्ड और अटेर के क्या हालत थी ये आप अच्छी तरह जानते है सड़कों और बिजली क्या स्थिति थी प्रदेश की शिवराज सरकार ने चम्बल नहर को 522 करोड़ रूपये बढ़ाकर पक्का किया। आज टेलेन्ड तक पानी पहुंच रहा है कांग्रेस के फसली नेता तो चुनाव के समय दिखाई देते है। मुसीबत के समय नहीं वह चुनाव में पर्यटकों की तरह आते और जनता को गुमराह करते है। अटेर विधानसभा क्षेत्र में आप भाजपा प्रत्याशी अरविन्द्र भदौरिया को अपने मत से विजयी बनाईये। इस अवससर पर सम्बोधित करते हुए अरविन्द्र भदौरिया ने कहा कि 2003 से पहले अटेर क्षेत्र की सड़कें 8 फुट की हुआ करती थी। अब 24 फुट की है। ऊमरी से फुप, फूप से प्रतापपुरा रोड़ प्रदेश की शिवराज सरकार ने 78 करोड़ रूपये खर्च करके बनवाई है। उन्होंने कहा पहले यह क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता था। लेकिन अब फीडर शेपरेसन के माध्यम से इस क्षेत्र में नियमित विद्युत सप्लाई हो रही है। पिछले तीन साल में इस क्षेत्र को काफी नुकसान हुआ है। हमारा प्रयास रहेगा कि अटेर क्षेत्र में स्टेडियम हो, महाविद्यालय हो और डेढ़ साल में हम तीन साल की कमी पूरी करके रहेंगे। यह उपचुनाव सम्मान का चुनाव है, प्रतिष्ठा का चुनाव है, आपके गौरव का चुनाव है, आपके स्वाभिमान का चुनाव है, आपके क्षेत्र के विकास का चुनाव है। वहीं उन्होंने कहा आजकल क्षेत्र में कांग्रेस के राजा महाराजा घूम रहे है उन्होंने क्या कभी अटेर क्षेत्र को एक कील भी दी, एक चवन्नी भी दी उन्होंने कहा हम विकास के समर्थक है, हम मोदी जी के समर्थक है, हम भाजपा के समर्थक है, हम नरेन्द्र तोमर के समर्थक है, हम जनता के समर्थक है इसलिए आपसे निवेदन है कि आप क्षेत्र के विकास के लिए पूरा साथ भाजपा को दें।


Share this:

Post a Comment

 
Copyright © Metro News Today. Designed by OddThemes